नव सृजित नगर पंचायत के निर्माण कार्यो में भष्ट्राचार हो रहा चरम सीमा पर
![]() |
| निघासन में भ्रष्टाचार की पोल खोलते ग्रामीण |
भष्ट्राचार मुक्त नगर पंचायत बनाने का सपना बना हवा हवाई
टुडे इण्डिया प्लस/ ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी
निघासन- लखीमपुर जिले की नव सृजित नगर पंचायत निघासन में विकास कार्यो में जमकर किया जा रहा भष्ट्राचार। योगी जी के भष्ट्राचार मुक्त नगर पंचायत के सपने को जिम्मेदारो द्वारा लगाया जा रहा है पलीता। निघासन नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य के द्वारा अपने चहेते को टेन्डर देकर करवाया जा रहा भष्ट्राचार। प्रधानमंत्री शहरी आवासो में भी अपने चहेते द्वारा की
जा रही रही है धन वसूली।
*सीन नं०1*-- नगर पंचायत के वार्ड शास्त्री नगर में बनाये जा रहे नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा पीला ईंटा लगाया जा रहा है। मसाले में मौरंग की जगह बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर वासियों का कहना है कि नाला निर्माण बार बार नहीं होना है ।इस लिए निर्मित कार्य मानक के अनुसार होना चाहिए।
*सीन नं०02*- नगर पंचायत के वार्ड अशोक नगर में नाली निर्माण कार्य चल रहा है।इसमें भी पीला ईंटा लगाया जा रहा है। यह ठेका चेयरमैन के साले को मिला है। नगर वासियों का कहना है कि जहां नाली निर्माण हो रहा है वहां पहले से नाली बनी है उसी को लीपा पोती कर देते हैं। नई नाली का निर्माण दिखाते हैं।
*सीन नं०3*--नगर पंचायत लोकल में आरसीसी रोड एवं नाला निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें भी पीला ईटा लगाया जा रहा है। मानक के अनुसार औव्वल ईंटा प्रयोग होना है। जहां चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य स्वयं मौके पर देखने पहुंचे। इसी वार्ड में आरसीसी रोड का भी निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें पत्थर की मात्रा कम है।यह देखकर नगरवासियों मे भी रोष है लेकिन ठेकेदार पर कोई असर नहीं होता है।क्यों कि आगे सभी जानते हैं -----
*सीन नं०4*-- वार्ड अशोक नगर में सभासद उमेश कुमार मौर्य का कहना है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का घोटाला नहीं होगा अपने वार्ड में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।हम अपने नगर पंचायत निघासन की जनता के साथ पूर्ण समर्पित है।
*सीन नं०5*-- वार्ड गांधी नगर के सभासद अमित वर्मा उर्फ पिन्टू का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मनचाहे तरीके से कार्य किया जा रहा है जो ग़लत है। नवसृजित नगर पंचायत में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं चलेगा अगर ऐसा भ्रष्टाचार देखने को मिला तो हम सभी सभासद बन्धु निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
*सीन नं० 6* --वार्ड के सभासद मुन्ना यूनिक ने बताया कि मैं स्वयं गया जहां निर्माण कार्य चल रहा है। मैंने देखा कि भ्रष्टाचार तो चरम सीमा पर चल रहा है औव्वल ईटा की जगह पीला ईटा प्रयोग किया जा रहा है। आरसीसी रोड़ में पत्थर की मात्रा कम है। मसालें में मौरंग की जगह बालू अधिक प्रयोग की जा रही है। मैंने कार्य रूकवा दिया और ठेकेदार को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा एक नम्बर में कार्य करता चाहते हो मानक के अनुसार कार्य करो नहीं करना है। तो यहां का कार्य छोड़ दो दूसरा ठेकेदार द्वारा निर्मित कार्य होगा हम सभी सभासदो को नगर की जनता ने चुना है। इसके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

Post a Comment