शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मोहर्रम पर्व एवं दफन किए गए ताजिया
थाना प्रभारी शिवा जी दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रहे मौजूद
इण्डिया टुडे प्लस/ ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी
सिंगाही -- थाना सिंगाही क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले थाना प्रभारी शिवा जी दुबे के मार्ग दर्शन में पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे थाना क्षेत्र के अनेक स्थानों पर मोहर्रम का पर्व गम के माहौल में शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। युवको और बच्चों ने या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते हुए अपना सीना पीटते हुए अपने गम का प्रदर्शन करते दिखे। शांतिपूर्वक तरीके से ताजिया को सिंगाही नगर में भ्रमण करते हुए कर्बला में सभी ताजिया एक जगह एकत्रित कर दफन किये गये। ताजिया दफन होने तक पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा। कर्बला में ताजिया दफन होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।
इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहीदी को यादगार में मोहर्रम पर्व सिंगाही क्षेत्र के कई गांवों में मोहर्रम का पर्व बड़े ही गम के माहौल में मनाया गया। जिसमें युवकों द्वारा या हुसैन के नारे लगाते हुए ताजिया नियत स्थान तक ले जाए गए। शान्तिपूर्वक ढंग से गमगीन माहौल में ताजिये कर्बला तक ले जाकर सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शिवाजी दुबे थानाध्यक्ष सिंगाही व उपनिरीक्षक संजीत तिवारी पुलिस फोर्स के साथ सभी स्थानों पर जाकर जायजा भी लिया थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को शान्ति पूर्ण ढंग से मोहर्रम पर्व ताजिया दफन कराने की चेतावनी भी दी।

Post a Comment