रूद्राभिषेक पाठ करने से सभी मनोकामना होती है पूर्ण 



श्रावण मास शिव शंकर पूजन में है विशेष *आचार्य पंडित बृजेन्द्र त्रिपाठी


टुडे इण्डिया प्लस/ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी


लखीमपुर -- तहसील निघासन के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरोठा निवासी पंण्डित आचार्य बृजेन्द्र त्रिपाठी एवं सहयोगी आचार्य प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल लखनऊ अलीगंज में यजमान राकेश श्रीवास्तव पत्नी सुषमा श्रीवास्तव के निज निवास पर भगवान शिव शंकर के प्रशान्नार्थ वेदमन्त्र उच्चारण करते हुए पूजन कराया जिसमें देवो के देव महादेव का पूजन कराया और बताया कि महामृत्युंजय जाप और रूद्राभिषेक पाठ करने से मनुष्य मृत्यु पर भी विजय प्राप्त कर सकता है और सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाला है। यह पूजन शंकर भगवान का पूरा परिवार शंकर,पार्वती, वाहन नंदी, पुत्र गणेश,कार्तिके, बहुएं, रिद्धि, सिद्धि, पोते शुभ,लाभ सभी की पूजा करके मनोवांक्षित फल प्राप्त किया जा सकता है। इसी के साथ रूद्राभिषेक राजाजी पुरम में यजमान दिनेश नाग पत्नी चन्द्रकांन्ती पुत्र विपिन कुमार नाग ने भी पूजन किया जिसमें यज्ञाचार्य बृजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शिव जी की पूजा करने से भक्तों के 

 सभी प्रकार के पापो से मुक्ति और मन को शांति मिलती है। रूद्राभिषेक पाठ करने से पुत्र आदि की कामना भी पूर्ण होती हैं। प्रति मास में दो प्रदोष एवं मास की शिवरात्रि में व्रत पूजन करके भक्त प्रत्क्ष्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में दुग्धाभिषेक पाठ करते हुए अनेक महिलाएं पुरुष भगवान शिव शंकर की जय जयकार भी करते हुए नजर आये।

Post a Comment

Previous Post Next Post