सिंहपुर घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर से हजारों का सामान कीया पार
![]() |
*अमन केसरवानी,टुडे इंडिया प्लस 7007468543*
जनपद कौशांबी के थाना पिपरी क्षेत्र के सींहपुर गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर से हजारों का सामान कीया पार।खेत में मिला बिखरा हुआ बक्सा पीड़ित परिवार के उड़े होश।
थाना पिपरी क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले हनुमंत पुत्र स्वर्गी बादाम जो परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। तभी बीती रात को चोरों ने ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। जब सुबह हुआ तो ताला टूटा देख परिवार के होश उड़ गए। छानबीन करने के बाद घर में बक्सा गायब था। गांव के ही 1 किसान ने चरी के खेत में चरी काट रहा था तो उसी दौरान बक्सा मिला उसने हल्ला मचाया तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे और देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। और अपने बक्से को पहचान लिया। हालांकि परिवार वालों ने बताया कि ₹10000 नगद व 3 पाव चादी बक्से में रखा था। पुलिस मौके पर मौजुद।
Post a Comment