सराय अकील पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे अपहरण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी रामसिंह का आरोप है कि उसका छोटा भाई अमर सिंह मुंबई में कंपनी चलाता है। घाटा लगने पर उसने रुपये मांगे थे। साथ ही कहा था कि मां को भेज दीजिएगा। रामसिंह ने अपनी मां सुंदरी देवी को मोहल्ले के ही रामऔतार के बेटे रामजानकी और कृष्णगोपाल के साथ 31 जनवरी को मुंबई भेजा। मां को उसने ढाई लाख रुपया कैश भी दिया था। इसकी जानकारी उसने अपने भाई को फोन से दी थी। पांच दिन बाद उसने कृष्ण गोपाल को फोन किया और मां के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम। वह तो अपने घर पर मौजूद हैं। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच हुई, लेकिन सरायअकिल थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने आरोपित रामजानकी और कृष्ण गोपाल के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रकरण में कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। आरोपित रामजानकी फरार था। एसआई अमित सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार किया।
Post a Comment