"भोजपुरी गायक एवं अभिनेता राजू सिंह ने कौशाम्बी के कवि सुजीत को सम्मानित किया"


*अमन केसरवानी,टुडे इंडिया प्लस 7007468543*



बिहार में कवि को सम्मानित करते अभिनेता




नगर पंचायत सराय अकिल जनपद कौशाम्बी के युवा कवि सुजीत जायसवाल 'जीत' कांवड़ पग यात्रा सुल्तानगंज (बिहार) से गंगाजल कवांरिया मे लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (झारखंड) गए थे। यात्रा मार्ग मे श्री शिवोहम बाला जी सेवा ट्रस्ट (कोलकाता) द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर लक्ष्मण झूला (बिहार) मे भोजपुरी गायक एवं अभिनेता राजू सिंह जी की स्नेहिल भेंटवार्ता कवि सुजीत से हुई राजू सिंह जी की हाल ही मे २२ जून 2023 को भोजपुरी फिल्म "दोस्ती और प्यार" सिनेमाघरों मे लॉन्च हुई है।


कवि सुजीत ने राजू सिंह जी के भजन संध्या कार्यक्रम मे अपने काव्य पाठ की शानदार प्रस्तुति शिवभक्तों के सम्मुख प्रस्तुत किया। कवि सुजीत के काव्य पाठ पर मंत्रमुग्ध होकर गायक एवं अभिनेता राजू सिंह जी ने कवि सुजीत को अंगवस्त्रम प्रदान कर मंच पर सम्मानित किया। जनपद कौशाम्बी के प्रसिद्धी के लिए युवा कवि देश के विभिन्न हिस्सों मे काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव विभोर कर जनपद वासियों को गौरवान्वित कर रहे हैं। सराय अकिल नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह जी ने यह सभी जानकारी मीडिया बंधुओं को प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post