दुष्कर्म के फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने की नोटिस चस्पा
![]() |
| दुष्कर्म के फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने की नोटिस चस्पा |
जनपद कौशांबी के सराय अकिल पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार कार्रवाई करते हुए भेजा जेल।
चौकी प्रभारी तिल्हापुर अवधराज यादव ने बताया कि तिल्हापुर गांव का सुनील कुमार पुत्र संतोष कुमार फरार अपराधी है। उसके खिलाफ युवती को बंधक बनाकर कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती ने आरोपित सुनील के खिलाफ दो महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है। उसकी तलाश में संभावित जगहों पर छापामारी भी की गई लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका। सुनील को फरार अपराधी घोषित किया जा चुका है। न्यायालय से उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई का आदेश हुआ है। बुधवार को पुलिस ने आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी करवाई। लोगों को बताया कि यदि जल्द आरोपित ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

Post a Comment