सराय अकिल थाना परिसर में लगा घंटा, हर घंटे पुलिस कर्मियों द्वारा बजता है घंटा


थाना सराय अकिल में लगा घंटा


अमन केसरवानी टुडे इंडिया प्लस 7007468543


जनपद कौशांबी के थाना सराय अकिल परिसर में जैसा की प्रभारी निरीक्षक के द्वारा एक घंटा लगवाया गया है। जो कि पुलिस कर्मियों द्वारा हर घंटे वह घंटा बजाया जाएगा। 


सराय अकिल थाना की स्थापना जो की इस समय कराई गई मिश्रित आबादी वाला यह थाना जो की कस्बे के बीचों बिच स्थित है। जिस कारण इसे संवेदनशील थाना माना गया है। इसी को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने अपने सहयोगियों को राइट टाइम रखने के लिए एक नया तरीका एक नई पहल की है। उन्होंने थाना परिसर में एक बड़ा घंटा लगवाया। उन्होंने बताया की पहरे पर ड्यूटी करने वाले हर एक घंटे पर घंटा बजा कर पुलिस कर्मियों को अलर्ट करते है। सुबह 8 बजे से घंटा जैसे ही बजता है। वैसे ही थाने की साफ सफाई हो जाती है। 9:00 बजे घंटा बजते ही डे अफसर अधिकारी अपना कार्यभाल संभाल लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घंटा बजने से थाने के अंदर केवल पुलिस वाले ही नहि बल्कि इससे बाहर के लोग भी हालांकि अलर्ट हो जाते हैं। वही 10 बजे घंटा बजते से पहले ही थाने में पुलिस कर्मियों की जो शिफ्टिंग होती है वह बदल चुकी होती है। जैसा की यह लगाया गया घंटा जो की घड़ी की तरह 1 से लेकर 24 बार बजाया जाता है। इसकी वजह से हमें चेकिंग और रात में मेस में बन रहे भोजन को करने का समय का भी पता चल जाया करता है। साथ ही। इसी तरह स्पेक्टर विनीत सिंह ने इससे पहले कोविड 19 के समय में जब खुल्दाबाद थाना प्रभारी हुआ करते थे तो उन्होंने वहा भी ऐसा ही घंटा सहयोगियों को राइट टाइम रखने के लिएं लगवाया था। इसी तरह प्रयागराज के कर्नल गंज थाने में भी 2021 में ऐसे हि एक घंटा लगवाने के काम किया था।हालांकि की प्रभारी निरीक्षक के कार्यों की जमकर सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post