घात लगाए बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज मामला जान हो जाएंगे हैरान
![]() |
पूर्व प्रधान के घर लगाई गई पुलिस |
सरायअकिल थाने के बसुहार गांव में शुक्रवार की शाम बाइक सवार पर गोली चलाई गई। हमले में युवक बाल-बाल बचा। सरायअकिल पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
बसुहार गांव निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र निर्भय मिश्रा शुक्रवार की शाम को चायपत्ती लेने के लिए बाजार गया था। वह चायपत्ती लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर राम प्रकाश त्रिपाठी के बाजरे के खेत में घात लगाकर बैठे लोगों ने चलती बाइक पर डंडे से प्रहार किया। बाइक से आशुतोष जैसे ही नीचे गिरा, खेत में छिपे लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
कई राउंड गोली चलाई गई। आशुतोष शोर मचाते हुए किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आशुतोष के परिवार के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। आशुतोष की मां सुनीता देवी ने गांव के ही सुनील दुबे, मनोज मिश्रा, विश्वास दुबे व एक अज्ञात के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए गए।
Post a Comment