ग्राम पंचायत दरियापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जानें क्या दी गई जानकारी 


                   दरियापुर में मौजुद मुख्यातिथि 


कौशाम्बी। तहसील चायल के नेवादा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरियापुर गांव में आज बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गांव-गांव घर-घर पहुंचाना। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। 


कार्यक्रम में अलग अलग विभागों के आला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मौजुद रहे और इसी कड़ी में कृषि विभाग अधिकारी हरिओम गौतम, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर रमेश बाबू , समाज कल्याण विभाग से गजराज सिंह महिला बाल विकास से राधा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर, विशिष्ट अतिथि जय सिंह गुरुजी, मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सफल आयोजन हुआ 


विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मोदी की गारेंटी की गाड़ी द्वारा लाइव प्रसारण कार्य किया गया जिसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओ पर प्रकाश ध्यान आकर्षित किया गया इस मौके पर गांव के सैकड़ो पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे ग्रामीण विकास की योजनाओ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य मंत्री का लाइव प्रसारण दिखाते हुए कार्यक्रम में कई योजनाओ की जानकारी दी गई, जैसे उज्ज्वला योजना,पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम आवास, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि। योजनाओं जिक्र करते हुए लोगों को जानकारी दी गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर मंझनपुर विशिष्ट अतिथि जय सिंह गुरुजी व मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ला ग्राम प्रधान शुभम सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



*_अपने आसपास की हर छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए मेरी वेबसाइट पर करे विजिट_*



*_अमन केसरवानी टुडे इंडिया प्लस (7007468543_*

Post a Comment

Previous Post Next Post