15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक


जनपद कौशांबी के थाना सराय अकिल के बुद्धपुरी मोहल्ले में 15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए आज महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरुक करते हुए टोल फ्री नंबर के विषय में जानकारी दी है।


 पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशो का पालन करते हुए 15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला आरक्षी आकांक्षा एवं महिला आरक्षी पूजा पटेल ने आज दिनांक 13.06.2023 को बुधपुरी मोहल्ले में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं एवं बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी एवं उनकी समस्याओं को सुना तथा जल्द ही उनकी समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया।वहीं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी दी गई। और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न टोल फ्री नंबर जैसे 1090,1076,112,108,102, 181 इत्यादि की जानकारी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post