310 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
![]() |
अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त |
अमन केसरवानी के साथ रजनीश कुमार की रिर्पोट टुडे इण्डिया प्लस
जनपद में अपराध में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चरवा पुलिस उपनिरीक्षक अजीत कुमार उपाध्याय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुखलाल पुत्र स्वर्गीय बरमदीन निवासी बलीकरनपुर थाना चरवा जनपद कौशांबी को चंदई तारा तिराहा के पास से 310 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 153/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई
जनपद में चलाए जा रहे यातायात संबंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम का पालन ना करने वाले के विरुद्ध वाहन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहनों का चालान किया गया।
Post a Comment