![]() |
सरैया गांव में खेतों में धान की रोपाई करते किसान |
तेज बारिश व तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली लोगों को राहत, किसानों की धान की रोपाई हुई शुरू
जनपद कौशांबी में लगातार बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर दिख रही है खुशी। बारिश होने के कारण धान की रोपाई हुई तेज खेतों में भरा पानी धान की रोपाई करते दिख रहा है किसान। वही बारिश के कारण गर्मी से भी मिली लोगों को काफी राहत।
रविवार को ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई बरसात से मौसम सुहावना हो गया।ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। मानसून की पहली बारिश से फसलों को भी फायदा होगा धान, मक्का, जामुन के लिए बारिश लाभदायक। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों का भी बुरा हाल था, जिससे कुछ राहत मिलती नजर आई। वही किसानों के चेहरे भी पूरी तरह से खिले हुए है।क्योंकि कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण खेत खलिहान पूरी तरह से सूखे पड़े थे।इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पेड़-पौधे भी भीषण गर्मी के कारण मुरझाए हुए थे आज हुई बारिश से चारों तरफ पेड़ पौधे खिलखिलाते नजर आ रहे थे।किसान चंदू तिवारी, मोहम्मद शाहिद, रोहित प्रजापति, नरेंद्र पांडे, आदि ने बताया की आज से धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है।आज आने वाली बारिश से खेतों की जो नमी चली गई थी। उससे काफी राहत मिलेगी और धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी भरना आसान हो जाएगा।धान की रोपाई के पहले दिन ही बारिश से किसान और मजदूर दोनों ही खुश हैं। हालंकि को इसबार एक महीने लेट बारिश है। मगर फ़िर भी अगर ऐसे हि बारिश होती रही तो किसानों का काफी फायदा होगा। वही धान की रोपाई करने वाले मजदूरों ने भी राहत की सांस ली है, उन्हें भी इस कड़कती गर्मी के अंदर धान लगाना बहुत मुश्किल होता है। मजदूरों ने बताया इस कड़कती गर्मी में धान की रोपाई कम होती
है।
अमन केसरवानी पत्रकार
*_www.Todayindiaplus.com_*
Post a Comment