श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को दुग्धाभिषेक के साथ गूंजे शिव शंकर के जयकारे



भक्तों ने ओम नमः शिवाय बोलते हुए  मन्दिरों में किया जलाभिषेक आचार्य पंडित बृजेन्द्र त्रिपाठी



इण्डिया टुडे प्लस/ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी


लखीमपुर --  जिला लखीमपुर के तहसील निघासन के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरोठा निवासी पंण्डित यज्ञाचार्य बृजेन्द्र त्रिपाठी एवं सहयोगी आचार्य प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल  इन्दिरा नगर लखनऊ यजमान शुभम पत्नी श्रुति श्रीवास्तव पिता संजय श्रीवास्तव माता संध्या श्रीवास्तव  राकेश कुमार पत्नी सुषमा श्रीवास्तव आदि अनेक शिव भक्तों ने भगवान शिव शंकर के प्रशान्नार्थ वेदमन्त्र उच्चारण करते हुए  पंण्डित बृजेन्द्र त्रिपाठी ने सभी भक्तों को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कराया  जिसमें सभी ने ओम नमः शिवाय बोलते हुए  रूद्राभिषेक पाठ किया इस अभिषेक को करने से मनुष्य मृत्यु पर भी विजय प्राप्त कर सकता है और यह अभिषेक सर्व मनोकामना  को पूर्ण करने वाला है। यह पूजन शंकर भगवान और माता पार्वती के प्रशान्नार्थ किया जाता है।  शंकर,पार्वती, की पूजा करके भक्त मनोवांक्षित फल प्राप्त कर सकता है। इस रूद्राभिषेक पाठ करने के बाद यज्ञाचार्य बृजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शिव जी की पूजा करने से भक्तों 

को सभी प्रकार के पापो से मुक्ति मिलती है। और मन को शांति भी मिलती है। रूद्राभिषेक पाठ करने से पुत्र आदि की कामना भी पूर्ण होती हैं

इस कार्यक्रम में दुग्धाभिषेक पाठ करते हुए पंण्डित बृजेन्द्र त्रिपाठी के साथ अनेक शिव भक्त दिलीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सारंग जी,आदि अनेक महिलाएं एवं पुरुषों की भीड़ शिव शंकर के जय जयकार और ओम नमः शिवाय बोलते  हुए नजर आये ।

Post a Comment

Previous Post Next Post