तेज बारिश से भरभरा कर गीरा कच्चा मकान 


तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिरा पति पत्नि घायल

अमन केसरवानी/ टुडे इंडिया प्लस




मलबे में दबे 2 लोग घायल 


जनपद कौशांबी के थाना सैनी क्षेत्र के महेशपुर गनपा में तेज बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें मलबे में दबकर पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज अस्पताल रिफर कर दिया है।


राम लखन सरोज निवासी महेशपुर गनपा थाना सैनी जनपद कौशांबी का रहने वाला है। पीड़ीत खेती बारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। और टूटे-फूटे मकान में रहकर अपने परिवार के साथ जीवन यापन करता है।पीड़ित अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ सोमवार को समय 8 बजे घर पर बैठा था। कि तभी अचानक तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया।जिसमें दोनों दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास जुटे लोगों ने मलबे से उन्हें बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्रयागराज हॉस्पिटल के लिए रिफर कर दीया है। वही साथ ही कच्चा मकान गिरने से पीड़ित की सारी गृहस्थी दब कर नष्ट हो गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post