आकाशीय बिजली गिरने से बेटी की मौत,तीन घायल
अमन केसरवानी टुडे इंडिया प्लस 7007468543
![]() |
| मृतक विदया की फ़ोटो |
जनपद कौशांबी के थाना सराय अकिल क्षेत्र के छेकवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल। बिटिया की मौत से पूरे परिवार में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
श्रवण तिवारी पुत्र श्यामसुंदर तिवारी उम्र 37 साल जो अपने बेटे देवा तिवारी उम्र 13 साल एवं सत्यम तिवारी उम्र 15 साल एवं बिटिया विदया तिवारी उम्र 11 साल निवासी गांव छेकवा थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी के रहने वाले है। सभी लोग घर से महज 200 मीटर की दूरी पर चरी काटने गए थे। तभी अचानक बारिश सुरु हुई और ये सभी लोग ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे बैठ गए। अचानक आकाशीय बिजली गिरने सभी लोग वही बेहोश हो गए। जैसे ग्रामीणों को जानकारी हुई तुरंत लेकर उन्हे चार पहिया में लादकर संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचे। जहा पहुंचते ही विदया तिवारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दीया। और पीता पुत्र तीनों की ईलाज चल रहा हे। वही दोनों बेटे पढ़ाई किया करते थे।

Post a Comment