पति पत्नी के आपसी विवाद में विलन बने ससुरालियों ने पुरे परिवार को जमकर पीटा रिपोर्ट दर्ज
अमन केसरवानी टुडे इण्डिया प्लस
कौशाम्बी। पति पत्नी के बीच हुए विवाद में ससुरालियों ने घर पर चढ़कर जमकर पीटा। घटना की शिकायत दोनों पक्षों से की गई है। गौरतलब है कि सैनी थाना क्षेत्र के महेशपुर गनपा के ब्रजेश कुमार पुत्र सुभाष कुमार पटेल की ससुराल सैनी के अटसरई गांव में है। एक सप्ताह पहले मायके गई पत्नी के रविवार की शाम को घर वापस आने के बाद पति ने साथ में ले गए गहने के न लाने पर पूछताछ किया तो पत्नी बिफर गई और अपने बहनोई से बात करने लगी। इस पर पति का पारा गरम हुआ तो उसने पत्नी को खरी खोटी सुना दी। पति के खरी खोटी सुनाना पत्नी को सहन नही हुआ और उसने फोन करके मायके वालों को बुला लिया। रात करीब दस बजे दो चार पहिया वाहनों से भरकर दो दर्जन के करीब पहुंचे ससुरालियों ने पति, जेठ ,जेठानी और सास- ससुर को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच किसी ने 112 नंबर को फोन कर दिया। उस बीच आधे घंटे में जमकर तांडव मचाने के बाद लड़के के ससुराली भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची 112 ने लड़का पक्ष की समझाकर सुबह थाने बुलाने की बात कह कर चले गए। मारपीट में पति ब्रेजेश कुमार, उसका भाई राजेंद्र कुमार और मां सुमिला देवी घायल हुई है। सुबह दोनों पक्षों ने सैनी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment