जिला कारागार में SP-DM ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से की बातचीत

कौशाम्बी।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार एवं जिलाधिकारी श्री मधुशूदन हुल्गी द्वारा मंगलवार को जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का गहनता से जायज़ा लिया एवं बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा मानकों एवं भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में जेल परिसर में कोई प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचे। साथ ही स्वच्छता, बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। SP-DM की इस संयुक्त कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही।

यह निरीक्षण बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा तथा जेल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


अमन केसरवानी टुडे इंडिया प्लस कौशांबी ( 7007468543)

Post a Comment

Previous Post Next Post