थाना पिपरी छत पर सो रही किशोरी गायब ,अपहरण का आरोप
![]() |
| थाना पिपरी क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी गायब |
अमन केसरवानी/ टुडे इंडिया प्लस
जनपद कौशांबी के थाना पिपरी के एक गांव में जैसा कि छत पर सो रही किशोरी शनिवार की रात अचानक संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई। हालंकि मामले में पिता ने अपहरण का आरोप लगाया है।
थाना पिपरी के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी जो शनिवार की रात अपने भाइयों के साथ छत पर सो रही थी। अचानक उसी रात 1 बजे रात करीब छत पर किसी की कूदने की आवाज आई।पिता छत पर गया तो देखा कि बेटी गायब थी। वही उसका जींस व टॉप कमरे के अंदर पड़ा था। इसके अलावा पर्दा भी टूटकर नीचे गिरा था। कमरे से अजीब किस्म की दुर्गंध आ रही थी। बेटी को गायब देख पिता के होश उड़ गए। रात में ही पिता ने पिपरी थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पिता का कहना है कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है। चर्चा है कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर रात में बदलवा दी है। पिता ने अपहरण की तहरीर दी थी, लेकिन उसको बदलवाकर गायब होने की तहरीर लिखवाई गई है।

Post a Comment